संदेश

चने के खेत में

चित्र
नमस्कार , आज लॉक डाउन के दौरान घर पर बैठे बैठे मन हुआ कि चलते है खेत पर ही सैर कर के आ जाए । तो सुबह चाय पी कर चल दिए खेत के सैर पर । खेत में जाने के बाद पता चला कि अब प्रकृति कितनी बदल गई है। वन्य जीव जिस फसल को मुंह नहीं लगाते थे आज उसको बर्बाद कर दे रहे है। मै बात कर रहा हूं चने कि फसल का जी हां।पहले ये जीव इस फसल को नहीं खाते थे क्योंकि चने कि झाड़ में खट्टा पन होता है तो,नहीं खाते थे पर उन्हें अब कुछ मिल ही नहीं रत हा है तो खाएंगे ही। उसके पिछे का मूल कारण जहा तक मै समझता हूं कि मनुष्य ही है। बढ़ती आबादी की वजह से लोग खेत खलिहान में अब घर बनवा के रहने लगे है और खेती धीरे धीरे कम होती जा रही है तो क्या करे बेचारे पशु।अब जो भी मिलता है खा रहे है चाहे खट्टा लगे या मीठा ।आम तौर पर वो इस फसल से दूर ही रहते है लेकिन.......... तो अब वे भी अपने को बदल लिए है अपने को जो मिलता है खाते जाते है। पहले की अपेक्षा अब खेती में ज्यादा जतन करना पड़ता है पहले तो  इतने बांड नहीं लगाने होते थे लेकिन अब तो ज्यादा ही करना पड़ता है। इस बरस कुछ तो प्रकृति ने साथ नहीं दिया और कुछ वन्य जीव ने बचा खुचा ...
चित्र
यदि किसी काम को कोई दूसरा कर सकता है तो मैं भी कर सकता हूं और यदि उस काम को किसी व्यक्ति ने नहीं किया तो वह काम मैं अवश्य करूंगा जीवन में यदि आप सफलता पाना चाहते हैं तो आपको अपने लक्ष्य को एकदम साफ स्वच्छ पानी की तरह रखना चाहिए उसने कोई दुविधा नहीं होना चाहिए कि मैं यह भी कर लूं दूसरा भी काम कर लूं तो ऐसे आप सफल होने में ज्यादा समय लगा देंगे. सफल होने के लिए आपको आपका उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए कि मैं क्या करना चाहता हूं मेरे हिसाब से तो आपको उस क्षेत्र को चुराना चाहिए जिसमें आपको काम करने में मजा आता हो ऐसे क्षेत्र को नहीं जिसमें आप बोरियत महसूस करें.

किसी को इतना ही इज्जत दो...............

आज के समय में किसी भी व्यक्ति को उतना ही इज्जत देना चाहिए जिससे कि आपकी प्रतिष्ठा कम ना हो| मेरी यह बातें आपको पढ़ने में बड़ी उटपटांग लग रही होंगी परंतु कटु सत्य है आज के दौर में आप यदि किसी व्यक्ति को हद से ज्यादा ही इज्जत सम्मान दोगे तो वह अपने आप को सबसे बेहतर समझने लगता है आप के विषय में उसका नजरिया फिर बदलने लगता है वह सोचने लगता है कि वही सबसे अच्छा है आपके अंदर कितने भी अच्छाइयां हो वह उसको नजर नहीं आएंगे आपके प्रति फिर उसके विचार बदलने लगते हैं कि यह तो ऐसे ही है इसे कुछ नहीं पता है तभी तो मुझे इतना सम्मान देता है | इसलिए किसी को भी उतना ही सम्मान दो जितना उसे देना चाहिए|

यदि आप भी मोबाइल फोन पर बात करते हैं तो आपको यह पोस्ट अवश्य पढ़ना चाहिए

आजकल की जिंदगी में मोबाइल फोन जैसे कि शरीर का एक हिस्सा बन चुका है यह मोबाइल फोन हमारे काम को जितना आसान करता है कभी-कभी उतना ही मुश्किल कर देता है जैसे कि यदि आप किसी ऑफिस सरकारी दफ्तर इत्यादि में में काम करते हैं तो आपको यह पोस्ट अवश्य पढ़ना चाहिए मान लीजिए कि यदि हम किसी ऑफिस सरकारी कार्यालय में काम कर रहे हैं तो वहां का जो माहौल होता है वह घर से एकदम अलग होता है फिर कभी यदि हम किसी दोस्त घरवाले या अन्य किसी लोगों से मोबाइल पर बात करें तो हमें यह सदैव ध्यान रखना चाहिए की हम उनसे कैसे और किस लहजे में बात कर रहे हैं अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस के काम के टेंशन में आदमी यह भूल जाता है हम किस से बात कर रहे हैं और पूरी भड़ास दूसरे व्यक्ति के ऊपर निकाल देता है तो यदि आप जब भी कभी घर पर दोस्तों से या किसी से बात करें सदैव ध्यान में रखें कि ऑफिस कार्यालय आदि किसी जगहों का जो भी टेंशन है उसे साइड में रख कर ही बात करें अन्यथा रिश्तो में थोड़ी सी  कड़वाहट आ सकती है धन्यवाद